पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ित्रवेणीधाम वाल्मिकी आश्रम पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

ित्रवेणीधाम वाल्मिकी आश्रम पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा

धार्मिकस्थल त्रिवेणीधाम स्थित वाल्मिकी आश्रम पर बुधवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा नव निर्मित कमरे का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ त्रिवेणीधाम के पुजारी रामरिछपाल दास महाराज के सानिध्य में मां वैष्णो देवी बाबा रामदेवजी की मूर्तियों की प्रतिष्ठा की गई। की गई। पुजारी रामरिछपाल दास महाराज ने कहा कि मनुष्य को अपनी कमाई में से कुछ हिस्सा पुण्य के कार्यों मे खर्च करनी चाहिए इससे पूर्व मूर्तियों की नगर परिक्रमा 51 महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई

कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह आश्रम के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद जेदिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमें समाज की कक्षा 10 12 वीं में 65 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 20 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष रतन लाल लाहोरा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होता रहना चाहिए जिससे अपनत्व की भावना जागृत होती है। समारोह में भामाशाहों का भी सम्मान किया गया। इस दौरान आश्रम में जागरण भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई। आश्रम में भगवान ठाकुरजी सहित मां वैष्णो देवी बाबा रामदेव जी की भव्य झांकी सजाई कार्यक्रम में समिति के पूर्व उपाध्यक्ष संतोष जाजोतर, महन्त गौरीशंकर, महासचिव भगवान सहाय बींवाल, कोषाध्यक्ष रमेश टुंडलायत, रोहिताश बींवाल सहित कई समाज बन्धु मौजूद थे।

तेवड़ी में प्राण प्रतिष्ठा 19 को

मैड़|ग्रामपंचायत तेवड़ी में बुधवार को मदन लाल तिवाड़ी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में शनिवार को कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में कालूराम तिवाड़ी ने बताया कि गेंदी देवी स्व, रामसहाय तिवाड़ी, रामकुरी देवी, स्व, कन्हैयालाल तिवाड़ी के सुपुत्रों ने यादगार में नव निर्मित श्रीराम मंदिर का निर्माण करवाया है जिसमें 19 फरवरी को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। बैठक में लोगों ने बताया कि मंदिर में रामदरबार, हनूमानजी, शिव परिवार, दुर्गा माता सहित अनेक देवी देवताओं की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस अवसर पर मंदिर में भंडारे का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गई।

खबरें और भी हैं...