स्कूल में सरस्वती प्रतिमा स्थापित
धौला | अर्जुनपुरागांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को सरस्वती प्रतिमा की स्थापना बंगला धाम के संत अन्नदाताजी महाराज के सानिध्य में पंडित द्वारका प्रसाद शर्मा पंडित रामनिवास ने कराई। सरस्वती मंदिर लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि जमवारामगढ़ सरपंच परिषद के अध्यक्ष बाबूलाल मीणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में भामाशाहों के सहयोग से ही विकास संभव होगा। इस अवसर पर जमवारामगढ़ भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रभुदयाल गुर्जर, बीएन मीना, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, प्रधानाध्यापक मूलचंद यादव, जगदीश गुर्जर आदि ने कलश यात्रा का स्वागत किया। सरस्वती प्रतिमा की स्थापना भामाशाह मुकेश कुमार लाटा, मनोज कुमार द्वारा विद्यालय में पूर्व में नियुक्त स्व. शिक्षक बनवारी लाल लाटा सुशीला देवी की स्मृति में किया गया।
प्रज्ञामंडलगायत्री परिवार का बसंतोत्सव कल
शाहपुरा| प्रज्ञामंडल गायत्री परिवार शाहपुरा द्वारा 12 जनवरी को कस्बे की श्रीनाथ कॉलोनी में नवनिर्मित गायत्री चेतना केंद्र पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिवस मनाया जाएगा। तहसील प्रभारी चंद्रदत्त शर्मा ने बताया कि सुबह 9 बजे गायत्री महायज्ञ, आसन, प्राणायाम, ध्यान, धरण एवं आचार्य द्वारा रचित सत साहित्य की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
गायको राष्ट्र माता घोषित करने के िलए 28 को िदल्ली कूच का आह्वान
रायसर| कस्बेके बसस्टैंड जोगेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को सभा का आयोजन हुआ। जिसमें भारतीय गो क्रांति मंच राजस्थान की प्रदेश संरक्षक डॉ. रेखा सिंह गुर्जर ने लोगों से गोमाता को राष्ट्र माता के पद पर सुशोभित करने के लिए गौ क्रांति के अग्रदूत पूज्य गोपालमणि महाराज के सानिध्य में चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी महाआंदोलन को सफल बनाने के लिए आगामी 28फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महासभा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। डॉ.रेखा सिंह गुर्जर ने विस्तार से गोमाता के महत्व एवं महिमा के बारे में बताया भारतीय गो क्रांति मंच की प्रदेश महिला अध्यक्ष पुष्पलता आत्रेय, प्रदेश महामंत्री भगवान सैन, जिलाध्यक्ष कमलेश शर्मा एवं जमवारामगढ़ तहसील अध्यक्ष ग्यारसीलाल खोड़ा ने भी विचार व्यक्त किए किए और लोगों से संकल्प पत्र भरवाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।