टमाटरों से भरा ट्रक पलटा
शाहपुरा| शहरके मिडवे के पास अनियंत्रित होकर टमाटरों से भरा ट्रक पलट गया हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक चिकित्सकों ने उपचार के लिए निम्स अस्पताल में रैफर कर दिया इधर दुर्घटना के बाद के सड़क पर टमाटर ही टमाटर बिखर गए एएसआई भवानी सिंह ने बताया कि जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे टमाटरों से भरा ट्रैक शहर के मिडवे के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया जिससे हादसे में लाडाकाबास निवासी चालक मंगलचंद स्वामी पुत्र भरताराम स्वामी घायल हो गया दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उपचार के लिए निम्स अस्पताल में रैफर दिया इधर घटना के के बाद सड़क पर टमाटर ही टमाटर बिखर गए एवं करीब आधा घंटे जयपुर से दिल्ली जाने वाले रोड पर जाम लग गया जिसको क्रेन की मदद से साइड करवाकर यातायात सुचारू करवाया।