पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनमानी फीस लेने के बाद भी नहीं दिया प्रवेश पत्र

मनमानी फीस लेने के बाद भी नहीं दिया प्रवेश पत्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निजी आईटीआई संचालक के खिलाफ एसडीएम को दिया ज्ञापन

कार्यालयसंवाददाता | शाहपुरा

बिदारामोड़ के समीप मरुधरा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संचालक पर छात्रों ने बुधवार को मनमानी फीस वसूलने के बाद भी प्रवेश पत्र नहीं देने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। संस्थान में अध्ययनरत छात्र संदीप चौधरी, हेमराज सैनी अन्य ने बताया कि आईटीआई संचालक के पास उन्होंने नियमानुसार प्रवेश की फीस परीक्षा शुल्क जमा करवा दिया था। लेकिन जब प्रायोगिक कार्य शुरु हुए तब प्रेक्टिकल नहीं लिया गया। विरोध जताने के बाद प्रेक्टिकल तो करवा लिया गया। लेकिन प्रवेश पत्र नहीं दिया गया।

इसको लेकर भी हंगामा किया तो जब जाकर परीक्षा से दो दिन पहले प्रवेश पत्र दिया। बुधवार को प्रवेश पत्र लेकर जब परीक्षा देने सेंटर राउमावि अमरसर पर गए तो वहां परीक्षा प्रभारी ने प्रवेश पत्र को फर्जी बताकर परीक्षा में नहीं बैठाया। जिस पर आईटीआई संचालक के पास जाकर फर्जी प्रवेश पत्र देने की शिकायत की तो संचालक मारपीट करने पर उतारु हो गया। बाद में एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध जताकर एसडीएम को ज्ञापन देकर संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। छात्रों ने बताया कि संचालकों की मनमानी के चलते उनकी परीक्षा नहीं लग पाने से एक सेमेस्टर खराब हो गया।

खबरें और भी हैं...