प्रज्ञामंडल गायत्री परिवार का बसंतोत्सव कल
शाहपुरा | प्रज्ञामंडल गायत्री परिवार शाहपुरा द्वारा 12 जनवरी को कस्बे की श्रीनाथ कॉलोनी में नवनिर्मित गायत्री चेतना केंद्र पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक जन्मदिवस मनाया जाएगा। तहसील प्रभारी चंद्रदत्त शर्मा ने बताया कि सुबह 9 बजे गायत्री महायज्ञ, आसन, प्राणायाम, ध्यान, धरण एवं आचार्य द्वारा रचित सत साहित्य की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।