पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 9 सीआई, 20 सब इंस्पेक्टर 37 हेडकांस्टेबलों के तबादले

9 सीआई, 20 सब इंस्पेक्टर 37 हेडकांस्टेबलों के तबादले

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपीप्रदीपमोहन शर्मा ने पद संभालने के बाद बुधवार को जिले के पुलिस महकमे में पहला बड़ा फेरबदल किया है। इसमें नौ सीआई, 20 एसआई समेत 66 पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें 37 हेड कांस्टेबल भी शामिल हैं। जिले में अपराधों की स्थिति के बारे में पुलिस की भूमिका को लेकर पिछले दिनों अजमेर में मुख्यमंत्री के सामने भाजपा नेताओं द्वारा की गई शिकायत के बाद यह फेरबदल महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। शहर के प्रमुख थानों सदर, सुभाषनगर और प्रतापनगर के सीआई बदले गए हंै। आदेश के अनुसार सुभाषनगर थानाधिकारी के पद पर अनूपसिंह को लगाया गया है। यहां से नेमीचंद चौधरी को जहाजपुर भेज दिया। प्रतापनगर थानाधिकारी राम अवतार चौधरी को पुर लगाया है, इनके स्थान पर नवनीत व्यास को लाया गया है। गजेंद्रसिंह को सदर थाना सौंपा गया है वहीं बनेड़ा में सेडूराम को थानाधिकारी बनाया है। इसी तरह क्राइम ब्रांच से अभय शर्मा को पुलिस लाइन भेजा है वहीं अशोक चौधरी को अपराध सहायक, आजाद कलाम को आरआई लगाया गया है। सब इंस्पेक्टर में सूर्यभान सिंह को बिजौलिया से मांडलगढ़ थानाधिकारी बनाया है। गजराज चौधरी को कारोई से काछोला, भागसिंह को काछोला से रायला, भज्जूराम को करेड़ा से पुलिस लाइन, पूरणमल को बागौर से कारोई, यशदीप भल्ला को मंगरोप से हमीरगढ़, शंकरसिंह को रायपुर से कोतवाली, रामेश्वरलाल को शक्करगढ़ से शाहपुरा, गिरवर सिंह को हमीरगढ़ से कोतवाली, पुष्पा कासौटिया को सदर से महिला थाना, राजेंद्र सिंह को बनेड़ा से पंडेर, राजमल को कोटड़ी, पांचूराम चौधरी को बिजौलिया, भंवरलाल को 29 मिल चौकी से मंगरोप, लालसिंह को कोतवाली, दशरथसिंह को गंगापुर से रायपुर, सहदेव सिंह को बागौर, सुरेंद्र कुमार को करेड़ा, मोतीलाल को शक्करगढ़ भंवरलाल को फूलिया थानाधिकारी के पद पर लगाया है।

भाजपा नेताओं की शिकायत का असर, अनूपसिंह सुभाषनगर नवनीत व्यास प्रतापनगर थानाधिकारी होंगे

खबरें और भी हैं...