पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छीजत कम नहीं तो तबादला तय समझो

छीजत कम नहीं तो तबादला तय समझो

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेरडिस्कॉम के भीलवाड़ा सर्किल में बढ़ती बिजली छीजत और चोरी से चिंतित एमडी हेमंत गेरा ने बुधवार को यहां इंजीनियरों की क्लास ली। उन्होंने साफ कर दिया कि छीजत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इंजीनियर तरीके से काम करें या फिर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। छीजत नहीं रुकी तो चार्जशीट दी जाएगी, तबादला भी हो सकता है। वेतन भी रोका जा सकता है।

बुधवार को गेरा ने यहां जिला ग्रामीण खंड द्वितीय शाहपुरा, हुरड़ा, जहाजपुर, बनेड़ा आदि सब डिविजन की दो चरणों में मीटिंग ली। उन्होंने गंगापुर में जेईएन मुकेश बैरवा सहायक राजस्व अधिकारी दीपिका मकवाना को तो चार्जशीट देने का निर्देश भी दिया। जहां छीजत 25 फीसदी है वहां कम से कम तीन फीसदी, जहां 30 फीसदी छीजत है वहां कम से कम पांच फीसदी छीजत कम करने का टारगेट गेरा ने दिया। वहीं 35 फीसदी छीजत वाले एरिया में 7 फीसदी, 40 फीसदी छीजत वाले एरिया में 10 फीसदी तक कमी लाने का टारगेट दिया। इसी अनुपात में छीजत के वर्तमान प्रतिशत को देखते हुए कमी लाने को कहा गया है।

हर महीने जिले का दौरा

अजमेरडिस्कॉम के एमडी हेमंत गेरा ने छीजत कम करने को लेकर हर महीने जिले का दौरा किया। इंजीनियरों की बैठक ली लेकिन छीजत और चोरी का ग्राफ बढ़ता गया। पिदले साल जनवरी (वित्तीय वर्ष) तक छीजत 13.37 प्रतिशत थी। यह इस जनवरी तक 13.64 प्रतिशत हो गई। उल्लेखनीय है कि निगम के एसई एसके सिन्हा के गोद लिए सब डिविजन में करीब 61 फीसदी तक की छीजत दर्ज हुई है।

गोद दिए सब डिविजन में की जाएगी कटौती

एमडीगेरा ने बताया कि जहाजपुर सब डिविजन में नुकसान काफी ज्यादा है। 40 प्रतिशत से ज्यादा छीजत के पांच फीडर इसी क्षेत्र में है। ऐसे में यहां सुबह 5 से 9 शाम 6 से 10 बजे तक यानि कुल आठ घंटे की सप्लाई ही की जा रही है।

राजस्व वसूली के लिए तैयारी

प्रबंधनने 5 हजार से कम बकाएदारों के लिए सीसीए तथा 5 हजार से ज्यादा की वसूली के लिए जेईएन की जिम्मेदारी तय कर दी है। इसकी जांच स्वयं एमडी अपने स्तर पर करा रहे हैं। सभी सर्किल एसई को निर्देश दिए गए है कि वे अपने सर्किल की समझौता समिति बैठकों को लगातार आयोजित कर प्रकरणों को निस्तारित करें। अटके राजस्व की वसूली करें। जो उपभोक्ता राजस्व नहीं दे रहे हैं, उन्हें नोटिस देकर कनेक्शन काटे जा रहे हैं। मॉनिटरिंग एक्सईएन कर रहे हैं। जो वरिष्ठ इंजीनियर अपने गोद लिए सब डिवीजनों में जा रहे हैं। उन्हें भी राजस्व वसूली के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।

एईएन बोले-काम करते हैं फिर भी चार्जशीट

मीटिंगमें एमडी ने एईएन से सीधे संवाद किया। एक एईएन बोले कि हम अच्छा काम कर रहे हैं फिर भी चार्जशीट मिलती है। इससे तनाव दबाव रहता है। एमडी गेरा ने कहा कि मुझे काम का बेहतर परिणाम चाहिए। बदले में ऐसे एईएन पुरस्कृत भी किए जाएंगे। जहां तक चार्जशीट की बात है, तो बेहतर परफोर्मेंस के आधार पर चार्जशीट भी क्लोज की जा सकती है।

हुरड़ाके जेईएन पर कार्रवाई के निर्देश

हुरड़ाके जेईएन संजय सिंहल लंबे समय से कार्यालय से नदारद हैं। एमडी गेरा ने इससे संबंधित जानकारी ली और केस भिजवाने के निर्देश दिए ताकि कार्रवाई की जाए। नियमानुसार उन्हें कार्यमुक्त किया जा सकता है।

सीकर में की बैठक

एमडीइन दिनों डिस्कॉम के सभी सर्किल के इंजीनियरों की बैठक ले रहे हैं। पिछले सप्ताह सीकर में खराब परफार्मेंस पर पांच जेईएन को बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ डूंगरपुर तबादले करने के निर्देश दिए थे। इस बार बारी भीलवाड़ा की है जहां जहाजपुर सहित विभिन्न सब डिविजन में छीजत ज्यादा है। जिन फीडरों पर 40 प्रतिशत से अधिक लोसेस है वहां आंकड़ा 30 प्रतिशत आने तक सिंगल फेस आपूर्ति की कटौती जारी रहेगी। 40 प्रतिशत से अधिक छीजत वाले एरिया में 10 फीसदी तक कम नहीं आने तक पांच घंटे सिंगल फेज कटौती रहेगी।

भीलवाड़ा . अजमेर विद्युत वितरण निगम के सर्किल ऑफिस में बुधवार सुबह इंजीनियरों की मीटिंग लेते एमडी हेमंत गेरा।

खबरें और भी हैं...