सर्राफा व्यवसायियों ने आधा दिन रखा कारोबार बंद
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा
सोने-चांदीकी दो लाख रुपए या ज्यादा की खरीद-बिक्री पर पैन कार्ड अनिवार्य करने के विरोध में ज्वैलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर सर्राफा व्यापारियों ने बुधवार को आधा दिन कारोबार बंद रखा। सुबह बड़ा मंदिर के पास एकत्र होकर सर्राफा व्यापारी कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे। सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष नारायण बिरला, ज्वैलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष नवरतनमल संचेती, स्वर्णकार व्यापार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी के नेतृत्व में मनीष बहेडि़या, गोविंद मंत्री, दीपक सोनी, रामधन सोमानी आदि पदाधिकारी शामिल थे। इनका कहना है कि पहले पैन कार्ड की अनिवार्यता पांच लाख के आभूषण की खरीद पर थी। इसे दो लाख रुपए कर दिया है जो कि उचित नहीं है।
गंगापुर| देशव्यापीआह्वान के तहत बुधवार को कस्बे के सर्राफा व्यापारियों की दुकानें बंद रख विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद संघ अध्यक्ष प्रकाश महता की अगुवाई में जुलूस निकाला गया। विभिन्न मार्गों से होकर जुलूस उपखंड कार्यालय पहुंचा जहां एसडीएम केपी सिंह चौहान को प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपा गया।
शाहपुरा|सर्राफास्वर्णकार संघ ने बुधवार को अपनी दुकानें बंद रख एसडीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम पर ज्ञापन दिया गया। संघ के अध्यक्ष सत्यप्रकाश बेली मंत्री राजनारायण काबरा की अगुवाई में सर्राफा व्यवसायी जुलूस के रूप में एसडीओ कार्यालय पहुंचे। एसडीओ को प्रधानमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा। इसमें दो लाख से अधिक की बिक्री पर पेनकार्ड अनिवार्य करने के नियम को खत्म की मांग की गई।
गंगापुर. उपखंडअधिकारी केपी सिंह चौहान को ज्ञापन देते सर्राफा व्यवसायी।