पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भीलवाड़ा| कोहिनूरसेवा समिति की ओर से मोड़ का निंबाहेड़ा के

भीलवाड़ा| कोहिनूरसेवा समिति की ओर से मोड़ का निंबाहेड़ा के

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा| कोहिनूरसेवा समिति की ओर से मोड़ का निंबाहेड़ा के स्कूल परिसर में मंगलवार रात कवि सम्मेलन हुआ। समिति के संयोजक रामनिवास रोनीराज ने बताया कि चंद्रवीरसिंह की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन का शुभारंभ शाहपुरा के कवि कैलाश सिंह झाड़ावत की सरस्वती वंदना से हुआ। मांडल के अजीज जख्मी की रचना तलवार की खनक से आती है नींद..., गुरलां के भैरूलाल भैरव के ओजस्वी गीत जागता रिज्यो रे भाया...प्रस्तुत किया। जाशमा के कवि मुराद मेवाड़ी, आसींद के कुंदन मृदुल, विजयनगर के आकाश एबला, बीकानेर के असद बीकानेरी, भीलवाड़ा के राजकुमार राज फरियाद अंसारी ने भी काव्य पाठ किया। कवि जमालुदीन जौहर की पुस्तक ‘सपूतां सुणों’ का विमोचन भी किया गया।

मोड़ का निंबाहेड़ा में कवि सम्मेलन

तलवार की खनक से आती है नींद...

खबरें और भी हैं...