पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोविंदगढ़ की पंचायतों के पुनर्गठन पर जताई आपत्ति

गोविंदगढ़ की पंचायतों के पुनर्गठन पर जताई आपत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटावा भोपजी | पंचायतसमिति गोविंदगढ़ की 7 पंचायतें तिगरिया, नांगल कोजू, निवाणा, हाथनोदा, खेजरोली, नांगल भरड़ा, अमरपुरा को पंचायत समिति शाहपुरा में जोडऩे के मामले को लेकर मंगलवार को नांगल भरड़ा में संघर्ष समिति के सदस्य जिला पार्षद महेंद्र चौधरी के सान्निध्य में बैठक हुई।

जिला पार्षद महेंद्र चौधरी ने कहा कि जनता को एकजुट रह कर इसका विरोध करना चाहिए। 10 सितंबर को जयपुर जिला कार्यकारी कार्यालय में जिला प्रमुख हजारी लाल नागर के नेतृत्व में कलेक्टर कृष्ण कुणाल, अतिरिक्त कलेक्टर टीकमचंद बोहरा, जिला कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह आदि को सात ग्राम पंचायतों को शाहपुरा पंचायत समिति में जोड़ने को लेकर होने वाली समस्याओं से अवगत कराकर आपत्ति दर्ज कराई थी। बैठक में लोगों ने बताया कि यदि सरकार ने पंचायत समिति का फेरबदल किया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। बैठक में इब्राहिम खान, निवाणा प्रतिनिधि रामेश्वर प्रसाद यादव, तिगरिया सरपंच ग्यारसीदेवी यादव, अमरपुरा सरपंच नाथीदेवी डूडी, नांगल कोजू सरपंच न्याली देवी यादव, नांगल भरड़ा सरपंच रामेश्वरी देवी पीपलोदा, हाथनोदा सरपंच कैलाशचंद सैनी, खेजरोली सरपंच चंपादेवी, सोहन लाल यादव, दिनेश सैनी, शंकरलाल खराड़ी, सूरजमल टुंडक, लच्छूराम बगवाडियां, राधेश्याम कुमावत, राजस्थान जनकल्याण संस्था के अध्यक्ष रवींद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, चौथमल बाडीगर, सोहनलाल जांगिड़, अजय शर्मा, अनिल घोसल्या, मधुसूदन शर्मा, रामेश्वर शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।

ग्रेवलसड़क पर नहीं डाली डामर

िहरनोदा | पंचायतसमिति सदस्य मदनलाल गोरा के नेतृत्व में मनोहरलाल, राजेंद्र, सुरेश चौधरी, बीसी गुर्जर, लालचंद कुमावत ने विधायक निर्मल कुमावत को ज्ञापन देकर दादू पालका धाम से रेलवे स्टेशन हिरनोदा तक ग्रेवल सड़क पर डामरीकरण कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि सड़क पर डामरीकरण नहीं होने के कारण गहरे गड्ढ़ों में तब्दील हो चुकी है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।