- Hindi News
- बीमार स्काउट्स छात्रों की हालत में सुधार
बीमार स्काउट्स छात्रों की हालत में सुधार
मनोहरपुर/चंदवाजी| देवका हरमाड़ा में चल रहे स्काउट्स गाइड संघ के द्वितीय तृतीय सोपान कैम्प के दौरान सोमवार को अखरोट समझकर रतनजोत के डोडे खाने से बीमार हुए सभी बच्चों की हालत में सुधार है। चिकित्सकों ने उन्हें भोजन करने घूमने की इजाजत दे दी है। मंगलवार देर शाम तक सभी बीमार बच्चों को छुट्टी दे दी जाएगी जिससे वे घर लौट सकेंगे।
चंदवाजी के देव का हरमाड़ा में चल रहे स्काउट्स गाइड संघ के द्वितीय तृतीय सोपान कैम्प के दौरान स्काउट बच्चों ने मंदिर परिसर में रतनजोत के बीज खा लिए थे। इससे बिशनगढ़, छारसा, पीपलोद के करीब 20 बच्चे गंभीर बीमार हो गए थे। बीमार बच्चों को ब्लाक सीएमएचओ डॉ. हंसराज भदालिया एसडीएम शाहपुरा के निर्देश पर जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल भेज दिया गया था। यहां से बीमार बच्चों को जेके लोन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। बच्चों की हालत में काफी सुधार है और चिकित्सकों ने उन्हें खाने टहलने की इजाजत दे दी है। स्काउट्स छात्रों की देखभाल के लिए मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष प्रभुदयाल सराधना, राधेश्याम गुर्जर, हनुमान सहाय शर्मा, भंवरलाल सहित परिजन मौजूद है। चिकित्सकों ने बच्चों की हालत को सही बताते हुए उन्हें मंगलवार देर शाम तक छुट्टी देकर घर भेज देने की बात कही है।