पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिशु स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आज

शिशु स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा | ब्लॉकस्तर पर शिशु स्वास्थ्य दिवस एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस बुधवार को मनाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक में सर्वाधिक जनसंख्या वाले गांव का चयन कर 5 साल तक की आयु के बच्चों को अपनी माताओं के साथ बुलवाया जाएगा। शिशुअों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने एवं उनकी मृत्यु दर पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार ने पहली बार 10 फरवरी को शिशु स्वास्थ्य दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया। इसके तहत ब्लाॅक स्तर पर कई कार्यक्रम किए जाएंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. विनोद कुमार योगी ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में सर्वाधिक जनसंख्या वाले गांव में उपयुक्त स्थान का चयन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...