पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाद बीज व्यापारियों ने बंद रखा कारोबार

खाद-बीज व्यापारियों ने बंद रखा कारोबार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद-बीज विक्रेताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

जिलाखाद बीज विक्रेता संघ के आह्वान पर मंगलवार को कारोबार बंद रखकर न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पुराने विक्रेताओं पर भी लागू करने का विरोध किया गया।

संरक्षक रामप्रकाश अग्रवाल, अध्यक्ष शांतिलाल आदि अगुवाई में व्यापारियों ने एडीएम (सिटी) को केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सचिव योगेश गहलोत ने बताया कि संशोधन नहीं होने पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा खाद बीज कीटनाशी के व्यापारियों के अनुज्ञापत्र के लिए उच्च शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य करने जा रही है। नए लाइसेंस के लिए यह नियम रखा जा सकता है, लेकिन पुराने लाइसेंसधारी जो कि वर्षों से व्यापार कर रहे हैं, जिन्हें वर्षों का अनुभव भी है और अपनी पूंजी इसमें लगा रखी है तथा उधार दे रखा है और माल भी स्टाक है- क्या वे व्यापार बंद कर सकते हैं।

गांवोंमें भी हुआ प्रदर्शन

शाहपुरा|खाद-बीजलाइसेंसधारियों के लिए उच्च शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य करने के विरोध में प्रदेशव्यापी आह्वान पर मंगलवार को शाहपुरा में खाद-बीज विक्रेता हड़ताल पर रहे। इस दौरान सुबह से ही विक्रेताओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख विरोध जताया। दोपहर में सभी विक्रेताओं ने शाहपुरा एग्रो इनपुट एसोसिएशन अध्यक्ष राजमल पालीवाल की अगुवाई में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसडीएम को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की कि पुराने लाइसेंसधारी जो विक्रेता है उनके लिए शैक्षणिक योग्यता को अनिवार्य नहीं किया जाए। प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन संरक्षक धर्मशील गोखरू, सचिव रामप्रसाद हेडा, उपाध्यक्ष ऊंकार कुमावत मौजूद थे।

मांडलगढ़ | खाद-बीजविक्रेताओं ने तहसीलदार भूपेंद्र सिंह सौलंकी को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें व्यापारियों ने बताया कि सरकार ने खाद-बीज कीटनाशक के विक्रेताओं के लाइसेंस के लिए उच्च शैक्षणिक योग्यता लागू की है। इससे व्यवसायियों पर संकट गहरा गया है। व्यापारियों ने लाइसेंस की पुरानी शर्तें ही लागू रखने की मांग की है।

भीलवाड़ा. केंद्रीयकृषि मंत्री के नाम ज्ञापन देने जाते खाद-बीज विक्रेता

खबरें और भी हैं...