पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत से मिला प्रतिनिधिमंडल

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत से मिला प्रतिनिधिमंडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा

क्षेत्रके एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके जयपुर स्थित आवास पर मुलाकात कर त्रिवेणीधाम पर लिखी पुस्तकें भेंट की तथा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर उन्हें बधाई दी।

प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत से शाहपुरा को जिला बनाने एवं धुलंडी के दिन भरने वाले बाबा गंगादासजी महाराज त्रिवेणी धाम (शाहपुरा) के विशाल मेले पर राजकीय अवकाश घोषित करवाने की मांग की। विजय सैनी ने त्रिवेणी धाम पर लिखी पुस्तकों की प्रतियां भेंट की। प्रतिनिधि मंडल में नाथूलाल सैनी, शिवपाल बड़बड़वाल, सुनील सैनी, पप्पूराम, एडवोकेट संदीप कलवानियां आदि मौजूद थे।