पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो ट्रोले भिड़े, एक की मौत

दो ट्रोले भिड़े, एक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालड़ी एम गांव के पास फोरलेन पर शनिवार शाम करीब तीन बजे दो ट्रोलों की आमने-सामने हुई भिडं़त में एक युवक की मौत हो गई तथा दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे का कारण सिरोही की तरफ से रहे ट्रोला के गलत साइड से आना बताया जा रहा है। वाहन में भरे चावल की बोरियां सड़क पर बिखर गई।

पुलिस के अनुसार पालड़ी एम के पास फोरलेन पर दो ट्रोलों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के केबिनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पालड़ी एम थाना अधिकारी रामसिंह पुनिया तथा हैड कांस्टेबल अशोक कुमार दल सहित मौके पर पहुंचे। हादसे में सोनीपत हरियाणा निवासी सोनू और राजपालसिंह गंभीर रुप से घायल हो गए, उन्हें पुलिस ने एम्बुलेंस 108 की मदद से इलाज के लिए सिरोही के सरकारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों के बीच फंसे युवक को निकालने का प्रयास किया। लेकिन दोनों वाहनों के अलग नहीं होने पर दूसरी क्रेन बुलवाना पड़ी। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को अलग करवा शव बाहर निकाला जा सका। शव को पालड़ी एम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया गया। हादसे में मृत युवक की शिनाख्त नहीं होने पर वाहन पर लिखे मोबाइल नंबर पर सूचना दी गई।

उठीएम्बुलेंस की मांग

हादसेके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामवासियों ने बताया कि पालड़ी एम से शिवगंज कि दूरी करीबन 22 किलोमीटर तथा सिरोही की कमोबेश 20 किलोमीटर है, जबकि पालड़ी एम थाना क्षेत्र में आएं दिन हादसे होते रहते है। ऐसे में एम्बुलेंस समय पर उपलब्ध नहीं हो पाती है। ऐसे में गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एम्बुलेंस अगर पालड़ी एम में उपलब्ध करवाई जाती है, तो आसपास के दर्जनों गांवों के मरीजों को भी सुविधा मिलेगी।

पोसालिया. वाहन में फंसे घायलों को निकालने का प्रयास करती पुलिस।