- Hindi News
- सरकार ने बदली तारीख, आर्डर कैसिंल करवाते रहे टीचर
सरकार ने बदली तारीख, आर्डर कैसिंल करवाते रहे टीचर
26 27 सितंबर को होने वाले शैक्षिक सम्मेलन की तिथि बदलने पर शिक्षक हुए नाराज
भास्करन्यूज | सिरोही
शिक्षाविभाग की ओर से एनवक्त पर शैक्षिक सम्मेलन की तिथि बदलने से मंगलवार को शिक्षक संघ नाराज दिखाई दिए। पिछले कई दिनों से शिक्षक संघ इन सम्मेलनों की तैयारियों में जुटे हुए थे और महज तीन दिन बाद होने वाले सम्मेलन के लिए हॉल, हलवाई टैंट आदि बुक करवा चुके थे। सबसे बड़ी बात यह है कि सभी अतिथियों को आमंत्रित किया जा चुका था और उनके कार्ड पंपलेट भी छप चुके थे। ऐसे में शिक्षक संघों की सारी व्यवस्थाएं बिगड़ गई।
नाराज शिक्षकों ने सरकार के इस रवैये पर सख्त विरोध जताया। उप शासन सचिव नसीरूदीन कुरैशी ने सोमवार को एक आदेश जारी कर शैक्षिक सम्मेलनों की तिथि को बदल दिया। नए आदेशानुसार शैक्षिक सम्मेलन 15 16 अक्टूबर को होंगे। नई तारीख घोषित होने के बाद शिक्षक संघों ने बैठकें बुलाकर सरकार के इस निर्णय का विरोध किया। उनका कहना है कि सम्मेलन से मात्र तीन दिन पहले तिथि को बदलने का कोई औचित्य नहीं है, इससे शिक्षकों को आर्थिक नुकसान हुआ है और उन्हें सभी व्यवस्थाएं स्थगित करनी पड़ी।
कौनसे शिक्षक संघ का कहां होना था सम्मेलन
शिक्षकसंघ स्थान
राजस्थान-प्राथमिकमाध्यमिक शिक्षक संघ सिरोही
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय शिवगंज
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील सरूपगंज
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील सिरोही
व्यवस्थाओं पर फिरा पानी
^शैक्षिकसम्मेलन को लेकर तमाम व्यवस्थाएं कर ली गई थी, लेकिन सरकार ने तुगलकी फरमान जारी कर तिथि को बदल दिया, जिससे समस्त व्यवस्थाओं पर पानी फिर गया है। संगठन से जुड़े शिक्षकों ने मंगलवार को बैठक आयोजित कर सरकार के इस फैसले का विरोध किया। -डॉ.उदय सिंह डिंगार, प्रदेशउपाध्यक्ष, राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ
आर्थिकनुकसान हुआ
^एनवक्तपर शैक्षिक सम्मेलन स्थगित करने से शिक्षक संघ को आर्थिक नुकसान हुआ है। संगठन ने भोजन, पोस्टर, बैनर, निमंत्रण पत्र आदि पर किया खर्च व्यर्थ चला गया। अतिथियों को आमंत्रित करने के बाद सम्मेलन स्थगित करना न्याय संगत नहीं है। -अमृतवैष्णव, प्रदेशमहासचिव, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील
कार्यशैलीपर जताई नाराजगी
^शिक्षामंत्रीके कार्य व्यवहार से शिक्षकों में रोष है। मुख्यमंत्री को फैक्स भेजकर जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तिथि