- Hindi News
- भाजपा कार्यकर्ता मनाएंगे उपाध्याय की जयंती
भाजपा कार्यकर्ता मनाएंगे उपाध्याय की जयंती
भाजपा कार्यकर्ता मनाएंगे उपाध्याय की जयंती
शिवगंज.भाजपानगर मंडल शिवगंज की ओर से 25 सितंबर को पंडित दिनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाएगी। भाजपा के नगर महामंत्री माणक प्रजापत ने बताया कि गुरूवार दोपहर 3 बजे डाक बंगले में पंडित दिनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम होगा। जिसकी अध्यक्षता नगरध्यक्ष शंकरलाल परिहार करेंगे। जबकि मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी होंगे।