सड़क पर गड्ढों से राहगीर परेशान
शिवगंज|शहर सेरीको औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क पर हुए गड्ढों ने वाहन चालकों शहरवासियों की मुश्किलें बढा दी हैं। बजुरिया फार्म के नुक्कड़ से औद्योगिक क्षेत्र की सीमा तक सड़क पर बने गड्ढों में वाहन हिचकोले खाते गुजरते हैं एवं मिट्टी के गुबार उड़ने से सड़क पर पैदल तो निकलना भी मुश्किल हो गया है। शहर की कॉलेज समेत आधा दर्जन से अधिक निजी सरकारी स्कूलें भी इस सड़क पर ही स्थित है, जिसमें अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राएं भी इसी सड़क पर होकर ही गुजरना पड़ता है। हाल ही में आर्य समाज भवन से कॉलेज तक सड़क को वन वे कर दिया है एवं डाकघर कार्यालय के पास स्थित चौराहा पर लाइट लगवा दी हैं, जबकि सर्कल का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। स्कूलों में कई विद्यार्थी बाइक साइकिल लेकर आते है, जिन्हें सड़क पर बने गड्ढों से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।