- Hindi News
- अिभयान के तहत स्कूलों में जांचा शिक्षा का स्तर
अिभयान के तहत स्कूलों में जांचा शिक्षा का स्तर
शिक्षासंबलन अभियान के प्रथम चरण दौरान शिवगंज ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों का अवलोकन किया गया। बीईईओ महेंद्र नानीवाल ने राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय कैलाशनगर, संदर्भ व्यक्ति कालूराम गर्ग ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भीमगिरी बस्ती, लूणसिंह देवड़ा ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तलेटा, शंकरलाल रमेशा ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जुबलीगंज, हिम्मतमल माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सेउड़ा हरीराम कलावंत ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अखापुरा का अवलोकन किया। बीईईओ नानीवाल ने कैलाशनगर विद्यालय के प्रधानाध्यापक को एसएमसी बैठक, रीडिंग कैंपेन कार्यक्रम एवं सीसीई से संबंधित गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।