पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में मिलता है कम समय, आमजन परेशान

शिविर में मिलता है कम समय, आमजन परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाह शिविर आयोजित

सरकारकी भामाशाह योजना के तहत नगरपालिका स्थित पुस्तकालय में वार्ड नंबर 12 के नागरिकों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सवेरे से ही लोगों की लंबी कतार लगी रही। आमजन का कहना था कि शहर में एक वार्ड के लिए महज एक दिन दिया गया है। जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना था कि सवेरे से कतार में लगते हैं तब जाकर चार पांच घंटे में नंबर आता है।

भामाशाहयोजना लगेंगे शिविर

शिवगंज|शहरमें नगर पालिका की ओर से भामाशाह योजना के तहत अक्टूबर माह में विभिन्न वार्डों में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में भामाशाह कार्ड बनाने, आधार कार्ड बनाने, महिला मुखिया का बैंक खाता खुलवाने, पेशनर्स का भौतिक सत्यापन नए राशन कार्डों में गलतियों को दूर किया जाएगा।

अनादरा. भामाशाह शिविर का आयोजन किया गया।

माउंट आबू. भामाशाहशिविर में लोगों ने कार्ड बनवाए।