हटाया मलबा, दुधिया निडोरा के नाले साफ
फोरलेननिर्माण के दौरान सिरणवा की पहाडिय़ों से बहने वाले झरनों और प्राकृतिक नालों डाले गए मलबे को हटाने का काम एलएनटी कंपनी ने शुरू कर दिया है। इसके तहत अभी तक दुधिया तालाब में आने वाला मुख्य नाला, मातरमाता जी मंदिर से बहने वाला झरना और निडोरा में पानी आवक के रास्तों पर में पड़े मलबे एलएनटी ने मशीने लगाकर साफ करवाया।
साथ ही बाहरीघाटा की पहाडिय़ों में भी मंगलवार को पानी के आवक रास्तों में पड़े मलबे को हटाने का का शुरू किया गया। मानसून के दौरान बारिश होने के बाद भी कालकाजी बांध खाली पड़ा रहने को लेकर दैनिक भास्कर ने लगातार समाचार प्रकाशित कर प्रशासन और एनएलटी कंपनी के अधिकारियों को इस संबंध में ध्यान आकर्षित कराया था। साथ ही समाचार प्रकाशित होने के बाद शहर के लोग भी जागरूक हुए और नालों में पड़े मलबे को हटाने के लिए आगे आए। शहर के प्रबुद्ध लोगों ने इसके लिए कालकाली अणगोर जल संरक्षण समिति का गठन किया और जिला प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी। प्रशासन ने इस संबंध में 26 सितंबर को बैठक आयोजित कर नालों की सफाई करने का आश्वासन दिया था। दैनिक भास्कर में समाचार प्रकाशित होने के बाद एलएनटी कंपनी के अधिकारी भी हरकत में आए और नालों में सफाई का काम शुरू करवाया।
कुछ नाले हो चुके हैं साफ, काम चालू है
पहाडिय़ों से निकलने वाले प्राकृतिक नालों में पड़े मलबे को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। काफी नाले साफ हो चुके हैं और कुछ बाकी है, उन्हें जल्द ही साफ करवा दिया जाएगा, ताकि बारिश होने पर पानी इनसे अवरुद्ध नहीं हो। सारणेश्वर से बाहरीघाटा के बीच दुधिया, मातरमाता जी, निडोरा के नाले साफ हो चुके हैं, बाहरीघाटा में अभी काम चालू है। वे भी जल्द ही साफ हो जाएंगे। -अल्केशत्रिवेदी, एडमिनिस्ट्रेटमैनेजर, शिवगंज-पिंडवाड़ा प्रोजेक्ट, एलएनटी
सारणेश्वर रोड : पुलिए के नीचे से हटाया मलबा
सारणेश्वर मंदिर जाने वाले रास्ते पर दुधिया तालाब स्थित है। इस तालाब में सिरणवा की पहाडिय़ों से पानी की आवक होती है। फोरलेन निर्माण के दौरान तालाब में पानी आने के लिए पुलिया बनाया गया था, लेकिन उसमें काफी मलबा पड़ा होने से तालाब में पानी की आवक कम हुई। दैनिक भास्कर में समाचार प्रकाशित होने के बाद एलएनटी कंपनी ने पुलिए के नीचे तथा आसपास पड़े मलबे को साफ करवा दिया गया है।
प्राकृतिक नालों से मलबा हटाने का काम शुर