पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवगंज. धर्मछिपाकर शादी करने के मुख्य आरोपी संजय खां पुत्र

शिवगंज. धर्मछिपाकर शादी करने के मुख्य आरोपी संजय खां पुत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज. धर्मछिपाकर शादी करने के मुख्य आरोपी संजय खां पुत्र घीसू खां को पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार न्यायालय के आदेश पर खाडिय़ावास निवासी संजय खां पुत्र घीसू खां के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने शनिवार को आरोपी संजय खां को थाने बुला कर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में पीडि़ता की ओर से इस्तगासे के आधार पर मामला दर्ज करवाया गया था।

धर्म छिपाकर शादी करने वाला पुलिस गिरफ्त में