खुले नालों से दुर्घटना की संभावना
खुले नालों से दुर्घटना की संभावना
शिवगंज.शहरके अंबिका कॉलोनी के नुक्कड़ आखरियां भट्टा रोड के पास नाले के ढ़क्कन काफी समय से खुले पड़े हैं, जिसके कारण बारिश के समय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान रोड पर पानी जमा हो जाता है, जिससे वाहन चालकों को हर समय दुर्घटनाओं का डर लगा रहता है। क्षेत्र में कई-कई जगहों पर तो नालों के ढ़क्कन इस तरह खुले पड़े है कि आए दिन वाहन चालक उसमें गिर कर दुर्घटना का शिकार हो रहे है। साथ ही नालों पर ढ़क्कन नहीं होने के कारण से मच्छरों की भी भरमार हो गई है, जिससे बीमारियों का भी अंदेशा हो गया है।