पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 बीघा सरकारी जमीन से हटाए अतिक्रमण

25 बीघा सरकारी जमीन से हटाए अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरसे करीब दो किमी दूर कांबेश्वर महादेव सड़क पर स्थित ग्राम पंचायत बडगांव की कांबेश्वर कॉलोनी में भूमि पर अवैध निर्माण कांटों की बाड़ लगाकर किए गए अतिक्रमणों को पंचायत प्रशासन ने जेसीबी से हटवा दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बडग़ांव के सरपंच भूबाराम मीणा पंचायत कॉर्मिक शनिवार दोपहर करीब 2 बजे कांबेश्वर कॉलोनी में पहुंचे एवं सरपंच के निर्देेश पर जेसीबी मशीन के चालक ने पंचायत की ओर से चयनित किए गए अवैध कब्जों को तोड़ कर हटाने शुरू कर दिए। इस दौरान वहां कई नागरिक भी एकत्रित हो गए थे।

अतिक्रमणमुक्त भूमि पर बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र उप स्वास्थ्य केंद्र

सरपंचमीणा ने बताया कि कांबेश्वर कॉलोनी में ग्राम पंचायत की करीब 25 बीघा जमीन पर अतिक्रमण है। कई व्यक्तियों ने तो कब्जे कर उस भूमि को अवैध रूप से अन्य जनों को बेच भी दी हैै। सरंपच ने बताया कि जो भूमि अतिक्रमण हटाकर खाली करवाई जा रही है, उस पर आंगनवाड़ी केंद्र उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करवाया जाएगा। कॉलोनी के गेनाराम भील, रमेश मेघवाल, हरिराम मीण, महेंद्र मेघवाल, जोताराम मेघवाल, मगाराम, मूलाराम वालाराम के अतिक्रमण हटवाए गए हैं। कॉलोनी के नागरिकों ने बताया कि उनके कब्जे करीब 20 वर्ष पुराने है एवं इन्हें हटवाते समय ग्राम पंचायत की ओर से तो कोई नोटिस जारी किए है और नहीं इस बारे में कोई जानकारी दी गई।