गड्डों में तब्दील हुआ हाईवे
शहरसे गुजर रहा हाईवे बरसात के कारण गड्डों में तब्दील हो गया है। हालांकि इस बार क्षेत्र में कोई अधिक बरसात भी नहीं हुई, लेकिन हालत यह है कि पूरे हाईवे पर जगह जगह गड्डे ही गड्डे पड़े हैं। जिससे वाहन चालकों नागरिकों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं। सड़कों पर हुए इन गड्डों में बारिश के कारण पानी भरता है एवं बारिश नहीं होने पर वाहनों के टायरों से मिट्टी उड़ती है। शहर में बस स्टैंड के पास और गुरूद्वारा के सामने तो हादसे की हर पल संभावना रहती है। इसी प्रकार जवाई नदी के पुल इसके किनारे से क्रांति चौराहा के बीच राजमार्ग पर जगह-जगह गहरे एवं चौड़े गड्डे होने से वाहन चालकों को अधिक दिक्कतें हो रही है। इसके बाद भी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
गड्डोंसे छात्र भी परेशान : जुरियाफार्म के नुक्कड़ से केसरपुरा रिको औद्योगिक क्षेत्र तक सड़क पर जगह जगह गड्डे हो गए हैं। रिको औद्योगिक क्षेत्र के नुक्कड़ सेंट पोल स्कूल, मॉर्डन डिफेंस विद्यालय के सामने तो हुए गड्डों से छात्रों को भी परेशानी होती है। अक्सर यहां हादसे की आशंका रहती है।
शिवगंज. हाईवे पर पड़े गड्ढों से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
इनका कहना है
^हाईवेपर जगह जगह गड्डे हैं। जिसके कारण दुर्घटना का अंदेशा रहता है। वाहनों को भी नुकसान होता है। इस बारे में कई बार अवगत भी करवाया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। -देवीलाल अग्रवाल, व्यवसायीशिवगंज
^हाईवेपर दिनभर भारी वाहन आते जाते हैं। ऐसे में गड्डों के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार तो अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। रात को अंधेरे के कारण मुश्किल और भी बढ़ जाती है। प्रशासन को इसकी मरम्मत करवानी चाहिए। -गोविंद सुथार, उद्यमी,शिवगंज