पुस्तकालय में मनाया हिंदी दिवस
शिवगंज| राजकीयसार्वजनिक पुस्तकालय शिवगंज में रविवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके आयोजित कार्यक्रम में स्वामी सत्यानंद ने कहा कि हिंदी भाषा के प्रतिबद्ध प्रेम ही इस भाषा को प्रतिष्ठित कर सकता है। साथ ही विभिन्न भाषाओं उप भाषाओं को उन्हें उचित स्थान देकर ही हम हिंदी को मुख्य भाषा के रूप में स्थापित कर सकते है। स्वामी ने कहा कि भाषायी अस्मिता के साथ राष्ट्रीय भावना भी बलवती है। कार्यक्रम के संयोजक एवं पुस्तकालयाध्यक्ष सोमप्रसाद साहिल ने कहा कि आज हिंदी भाषा ने अपने शब्द भंडार में सभी भाषाओं, उप भाषाओं के कई शब्दों को समाहित कर अपनी विशालता का परिचय दिया है। कार्यक्रम के अंत में काव्य-गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के काव्य-प्रेमियों ने अपनी रचनाएं सुनाई। कार्यक्रम में डॉ. रवि शर्मा, देवेंद्र देव, हरनाथ मेघवाल, विक्रम सिंह चौहान, बसंत गहलोत, अमृतलाल परिहार बलवंत सिंह राठौड़ मौजूद थे।
सिरोही.नेहरुयुवा केंद्र की ओर से सारणेश्वरजी गांव में हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। सारणेश्वरजी गांव में हिन्दी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में तोलाराम ने हिन्दी का महत्व बताया। हिन्दी दिवस पर नेहरु युवा केंद्र से एनवायसी प्रवीण वैष्णव करण राणा की ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर खेतारात दूसरे स्थान भरतराम और तीसरे स्थान पर रविंद्र कुमार रहे। निबंध भाषण प्रतियोगिता में 35 युवाओं ने भाग लिया। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल वैलांगरी में हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान सुरेंद्र कुमार शर्मा ने सभी छात्रों से आपस में तथा स्कूल परिसर में हिन्दी भाषा का अधिकाधिक प्रयोग करने का आह्वान किया।