शिवगंज. नगरपालिका शिवगंज में नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली साधारण बैठक 12 दिसंबर को अध्यक्ष कंचन सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अनोपसिंह राठौड़ ने बताया कि बैठक में नगर के विकास समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।