ट्री गार्ड भेंट
सिरोही. राजकीयउच्च माध्यमिक स्कूल वीरवाड़ा में बाणमाता ट्रस्ट शिवगंज सुमेरपुर अध्यक्ष करणसिंह सिसोदिया ने 15 ट्री गार्ड भेंट किए। संस्था प्रधान वागेंद्र रावल ने बताया कि इस दौरान ट्रस्ट के सदस्य, पदाधिकारी, ग्रामवासी, एनएसएस प्रभारी नरेशचंद पुरोहित, स्काउट प्रभारी भूपेंद्र रावल सहित स्कूल परिवार मौजूद था।