पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िशवगंज में सैय्यद बादशाह का उर्स 17 को, तैयारियां शुरू

िशवगंज में सैय्यद बादशाह का उर्स 17 को, तैयारियां शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज. हजरतसय्यद बादशाह के सालाना उर्स का आयोजन 17 दिसंबर को होगा जो 19 दिसंबर तक चलेगा। दरगाह कमेटी जिलानी मुस्लिम युवा कमेटी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उर्स की तैयारियां शुरू कर दी है। दरगाह कमेटी के सदर उस्ताद इकबाल खां पठान सचिव अय्यूब खां सिलावट ने बताया कि तीन दिवसीय सालाना उर्स का शुभारंभ बुधवार को जलसा-ए-तकरीर कार्यक्रम के साथ होगा। इसके बाद नमाजे इशा तकरीर, नअत ख्वां समेत कई कार्यक्रम होंगे। उर्स स्थल पर 18 दिसंबर को महफिल-ए-शमां कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें कव्वाल अब्दुल मजीद शोला मुंबई कव्वाल जैबानाज बिहार विभिन्न कव्वालियों की प्रस्तुतियां देंगे।