शिवगंज| पंचायतसमिति शिवगंज के निर्वाचित प्रधान जीवाराम आर्य 13 फरवरी सुबह 11 बजे अपना पदभार ग्रहण करेंगे। पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने बताया कि प्रधान पद के कार्यभार कार्यक्रम में पूर्व प्रधान अचलाराम माली, पूर्व उप प्रधान मगनलाल मीणा सदस्य भी भाग लेंगे।