पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों के निरीक्षण में बच्चों से पूछे सवाल, जाना शिक्षा का स्तर

स्कूलों के निरीक्षण में बच्चों से पूछे सवाल, जाना शिक्षा का स्तर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षासंबलन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को अतिरिक्त कलेक्टर प्रहलाद सहाय नागा ने स्कूलों में बच्चों के शिक्षा के स्तर को परखा। उनके साथ सहायक डूंगाराम मेघवाल भी साथ थे। एडीएम नागा सहायक मेघवाल ने आदर्श बालिका माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण किया तथा बच्चों से प्रश्न कर जवाब पूछे। संस्था प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि एडीएम ने कक्षा 4 में छात्रों से हिंदी विषय के संबंध में प्रश्न पूछे। इसके बाद पांचवीं, सातवीं आठवीं के छात्रों से प्रश्न किए। इसमें कई छात्रों ने तो प्रश्नों के उत्तर दिए, लेकिन कुछ छात्र प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाए। इसी क्रम में राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत स्कूल का सर्व शिक्षा अभियान सिरोही के कांतिलाल खत्री ने अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों के लिखित कार्य का मूल्यांकन किया तथा अधिकारियों अभिभावकों की बैठक ली

शिवगंज| राजस्थानशिक्षा परिषद् जयपुर के सहायक निदेशक डॉ. डीडी गौतम ने गुरुवार को शिवगंज ब्लॉक क्षेत्र के बडगांव मोयला भाखरी का दौरा कर स्कूलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया एवं संस्था प्रधानों को निर्देश दिए। डॉ. गौतम ने मोयला भाखरी राजकीय प्राथमिक स्कूल में अवलोकन के बाद प्रधानाध्यापक को बालकों के शैक्षिक स्तर में वृद्धि करने, नियमित उपस्थिति, स्कूल भवन, परिसर में सफाई कराने, एसएमसी की सहभागिता आदि को लेकर निर्देश दिए। इसके बाद वे केजीबी स्कूल बडग़ांव पहुंचे। वहां उन्होंने बालिकाओं की उपस्थिति, शैक्षिक स्तर, रात्रि विश्राम, भोजन मीनू आदि की जानकारी ली। इस मौके ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र नानीवाल, सहायोगी सज्जनसिंह जैतावत भी मौजूद थे। संदर्भ व्यक्ति हरिराम कलावं ने डॉ. गौतम को सीसीई के संबंध में अभिलेख, शिविरा, कलस्टर प्रशिक्षण एवं इसमें रही समस्याओं की जानकारी दी।

आठवींके छात्र हल नहीं कर पाए गणित के सवाल

सरूपगंज | शिक्षासंबलन अभियान के तहत गुरुवार सुबह एसडीएम पिंडवाड़ा के नेतृत्व में विषय विशेषज्ञ करणसिंह परमार ने कस्बे के राजकीय माध्यमिक स्कूल में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर का निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा 8 के छात्र गणित विषय के कई प्रश्नों का उत्तर सही नहीं बता पाए तथा कक्षा आठ के छात्रों का बेसिक कमजोर पाया गया। निरीक्षण के दौरान छात्रों को शब्दार्थ में वाक्य रचना, क्रिया फार्म, वाचन करना, आर्टिकल्स के बारे में पूछा, जिस पर छात्रों ने इसका सही जबाव दिया। इसके बाद वे कक्षा 8 में पहुंचे जहां पर उन्होंने छात्रों से गणित विषय में घातांक के बारे में सवाल किए, तो एक भी छात्र इसका सही जबाव नहीं दे पाए। उसके बाद उन्होंने बेसिक में आर्टिकल्स समेत कई सवाल पूछे, तो पांच छात्रों में से 3 छात्रों ने इसके सही जबाव दिए। इस पर उन्होंने कहा कि कक्षा आठ के छात्रों को बेसिक स्तर काफी कमजोर है। इस पर ध्यान देने की विशेष जरूरत है। कक्षा आठ के छात्रों का बेसिक स्तर कमजोर होने पर उन्होंने बी सी ग्रेड दिया। वहीं कक्षा 6 7 में छात्रों से पूछे गए सवाल के जबाव सही देने पर उन्होंने वहां का स्तर अच्छा पाए जाने पर ग्रेड दिया।

सरूपगंज. छात्रोंके शिक्षा के स्तर की जांच करते एसडीएम।