पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिस्कॉम ने जर्जर हुए बिजली खंभों की करवाई मरम्मत

डिस्कॉम ने जर्जर हुए बिजली खंभों की करवाई मरम्मत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके नेहरूनगर मोहल्ला स्थित शीतला माता चौक में सड़क पर वर्षों पुराने लगे हुए बिजली पोल जर्जर की डिस्कॉम की ओर से मरम्मत की गई। जर्जर पोल से होने वाले संभावित हादसों को लेकर दैनिक भास्कर के 31 जनवरी के अंक में ‘जर्जर हो रहे है बिजली के पोल’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद बिजली वितरण निगम के अधिकारियों ने जर्जर हुए सभी पोल के नीचले भाग की मरम्मत करवा दी है। जानकारी के अनुसार बिजली वितरण निगम के अधिकारियों ने शीतला माता मंदिर के पास लगे हुए सीमेंट के पोल पर लोहे की एंगल लगा एवं सीमेंट, कंकरीट डाल कर उसके नीचले भाग की मरम्मत करवा दी है। इसके अलावा डिस्कॉम ने शहर के मुख्य बाजार, नेहरूनगर मोहल्ले, अंबे माता मंदिर के समीप सड़कों पर लगे हुए जर्जर पोलों की मरम्मत करवा दी। इस संबंध में डिस्कॉम के सहायक अभियंता ओम प्रकाश सीरवी ने बताया कि शीतला माता चौक समेत तीन-चार बिजली पोल की मरम्मत करवा दी है।