पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिवगंज| जवाईबांध से पाली शहर की ओर जा रही पाइप

शिवगंज| जवाईबांध से पाली शहर की ओर जा रही पाइप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज| जवाईबांध से पाली शहर की ओर जा रही पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने से सोमवार को शिवगंज में जलापूर्ति बाधित रहेगी। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता रताराम सुथार ने बताया कि रविवार को जवाई बांध की पाइप लाइन जो पाली शहर की ओर जा रही है, के क्षतिग्रस्त हो जाने से जलापूर्ति को बंद कर दिया है। जिससे शिवगंज को पानी उपलब्ध नहीं हो पाया है। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत होने तक शहर की जलापूर्ति मेंं प्रेशर कम रहने या फिर सप्लाई में बाधा उत्पन होने की संभावना है। पाइप लाइन की मरम्मत होने के बाद ही फिर से पहले की तरह जलापूर्ति व्यवस्थित हो जाएगी।

शिवगंज में आज बाधित रहेगी जलापूर्ति

खबरें और भी हैं...