- Hindi News
- जेसीबी से हटवाए पेड़, यातायात में होगा सुधार
जेसीबी से हटवाए पेड़, यातायात में होगा सुधार
नगरपालिकाने यातायात में सुधार लाने के लिए शहर की कॉलेज रोड पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। पालिका के अधिकारियों ने रविवार को सड़क के किनारे खड़े पेड़ों को जेसीबी मशीन के से उखाड़े। एज्यूकेशन जोन की इस सड़क पर कॉलेज, राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल, बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल समेत करीब आधे दर्जन से अधिक शिक्षण संस्थान होने से विशेषकर छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतें हो रही थी। पालिका ने हाल ही में सड़क के बीच डिवाइडर लगाए हैं और अब इसके दोनों किनारों पर खड़े पुराने नीम के पेड़ों को हटवाया जा रहा है। नगरपालिका की ओर से पेड़ों की कटाई का कार्य पिछले करीब पांच दिन से चल रहा है, जिसमें सड़क के बीच डिवाइडर लगवा कर यातायात को वन वे किया जा रहा है। पहले यह सड़क संकरी होने से कॉलेज समेत विभिन्न स्कूलों में अध्ययन के लिए जाने वाले छात्र छात्राओं को आवागमन में काफी परेशानियां हो रही थी, लेकिन अब इसमें सुधार किए जाने से छात्र छात्राओं समेत वाहन चालकों को राहत मिलेगी। रविवार को सड़क पर जेसीबी मशीन से पेड़ों को उखाड कर हटाया गया। इस दौरान सड़क को बंद कर यातायात व्यवस्था को अन्य सड़क पर डायवर्ट किया गया।
इनकाकहना है
^कॉलेजसड़क पर यातायात व्यवस्था में दखल देने वाले सभी पेड़ों को हटाया जाएगा। कुछ पेड़ तो सड़क के पास खड़े होने से यातायात को बाधित कर रहे हैं, ऐसे पेड़ों को उखाड़ कर हटाया जाएगा, लेकिन सड़क के किनारे जो पेड़ एक तरफ खड़े है तो उन्हें हटाने की आवश्यता नहीं है। सड़क पर पेड़ों को हटाने के बाद यातायात की व्यवस्था में सुधार होगा, जिससे कॉलेज स्कूल जाने वाले सभी विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। -नीलकमलसिंह, सफाईनिरीक्षक, नगरपालिका