पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभावान सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा

प्रतिभावान सम्मान समारोह की तैयारियों पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोमियाराजपूत युवा मंडल सिरोही, पाली, जालोर बाड़मेर की बैठक रविवार को जवाई नदी के किनारे स्थित राजपूत सभा भवन में आयोजन समिति अध्यक्ष जोरावरसिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 5 अक्टूबर को होने वाले प्रतिभावान सम्मान समारोह की तैयारियों पर विचार विर्मश किया गया। युवा मंडल के अध्यक्ष नरपतसिंह ने बताया कि बैठक के प्रारंभ में प्रतिभावान सम्मान समारोह की अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके बाद समारोह में सम्मानित होने वाले करीब 110 प्रतिभावान विद्यार्थियों के प्राप्त हुए आवेदन पत्रों की जांच कर अलग अलग कमेटियों का गठन कर उन्हें विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में भवानीसिंह, विजयसिंह, रणजीतसिंह, सवाईसिंह, पूनमसिंह, मंगलसिंह, सरप्रतापसिंह, लालसिंह, मंगलसिंह, गोविंदसिंह, भंवरसिंह, मदनसिंह, दलपतसिंह, गणपतसिंह और हरीसिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।