शत प्रतिशत रहा महाविद्यालय का परिणाम
शिवगज. सुखाडिय़ाविश्वविद्यालय की ओर से घोषित परिणामों की शृंखला में बीसीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित किया गया, जिसमे संत मीरा महाविद्यालय शिवगंज का परिणाम शत प्रतिशत रहा। महाविद्यालय की दो छात्राएं नुपुर अग्रवाल डिंपल सुथार ने विश्वविद्यालय की टॉप परसेंटाइल में भी स्थान बनाया है। बीसीए फानइल की नुपुर अग्रवाल ने 87 प्रतिशत डिंपल सुथार ने 86.54 प्रतिशत अंक हासिल किए। संत मीरा महाविद्यालय ने अपने सभी संकायों का लगातार इस वर्ष भी शतप्रतिशत परिणाम दिया। यह जानकारी महाविद्यालय की प्राचार्या रेखा मेडतिया ने दी।
बिजनेस प्लस .