पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मार्ग पर पड़े कीचड़ से राहगीर परेशान

मार्ग पर पड़े कीचड़ से राहगीर परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज. शहरके समीपवर्ती गांव खेजडिय़ा के नागरिकों ने शनिवार को गांव के मुख्य मार्ग पर पड़े कीचड़ गंदगी की समस्या का निस्तारण करवाने की मांग को लेकर सांसद देवजी पटेल को फैक्स के जरीए ज्ञापन भेजा। पूर्व सरपंच भीखाराम देवासी अन्य नागरिकों की ओर से भेजे गए ज्ञापन में बताया कि खेजडिय़ा गांव की नई कॉलोनी में मुख्य मार्ग पर कीचड़ गंदगी पड़ी रहने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गंदगी के कारण मौसमी बीमारियों की भी आशंका हो गई है। ज्ञापन में कॉलोनी के खराब पड़े हैडपंप को सही करवाने की भी मांग की गई है।