स्काउट गाइड का वार्षिक अधिवेशन आयोजित
शिवगंज| राजस्थानराज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ शिवगंज का वार्षिक अधिवेशन राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल पालडी एम में संपन्न हुआ। इस मौके स्काउट गाइड के सहायक जिला कमिश्नर मोहनलाल सोनी ने कहा कि स्काउट प्रवृत्ति का स्कूलों में नियमित अनिवार्य रूप से संचालन करने की आवश्यकता है। बडग़ांव माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य जब्बरसिंह राव, प्रधानाचार्य अन्नाराम मोबारसा जोगाराम राठौड़ ने स्काउट की गतिविधियों को एक मिशन के रूप में संचालित करने का आह्वान किया। स्कूल के संस्था प्रधान दुर्गाराम घांची, प्रदीपसिंह, बलवंत सिंह अलका शर्मा ने स्काउट से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी तथा छात्रों के चरित्र निर्माण में स्काउट की अहम भूमिका की जानकारी दी।