- Hindi News
- पुलिस ने वांछित आरोपी चुन्नीलाल पर रखा 10 हजार का इनाम
पुलिस ने वांछित आरोपी चुन्नीलाल पर रखा 10 हजार का इनाम
जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने शिवगंज समेत जोधपुर रेंज के विभिन्न थानों में वांछित आरोपी चुन्नीलाल उर्फ सोनाराम सिरवी एवं भगवैया हंसु देवी दो बच्चों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार का नकद इनाम देने की घोषणा की है। आरोपी सिरवी के खिलाफ शिवगंज पुलिस थाने में 19 अगस्त 2013 को जालोर जिले के ग्राम चांदराई निवासी मोहनलाल पुत्र सकाराम मीणा ने मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसमें सिरवी पर उसकी प|ी हंसु देवी, लड़की पिंकी लड़का जितेंद्र उर्फ जीतू को प्रलोभन देकर एवं बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी सिरवी भगवैया हंसु देवी, दोनों बच्चों की तलाश की, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
पुलिस के अनुसार आरोपी सिरवी आला दर्जे का शातिर बदमाश प्रवृति का व्यक्ति है, जो अपना अलग-अलग नाम पता जाति बताकर काश्तकारी के लिए कृषि कुओं पर रहता है एवं वहां मौका देखकर अपराध कर अन्यत्र निकल पड़ता है। आरोपी चुन्नीलाल उर्फ सोनाराम सिरवी (45) ने 12 अगस्त 2013 को ग्राम रोवाड़ा स्थित अमरबाग कृषि फार्म से चांदराई निवासी मोहनलाल मीणा की प|ी हंसु देवी (27) लड़की पिंकी (9), लड़का जितेंद्र उर्फ जीतू (12) को बहला फुसला प्रलोभन देकर अगवा कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले के अनुसंधान में प्राप्त आईएमईआई सर्च कॉल डिटेल का साइबर क्राइम विशेषज्ञ से सुक्षमता से निरीक्षण करवाया गया एवं आरोपी के विरुद्ध 25 दिसंबर 2013 को अदालत में चालान पेश किया गया है। शेष|पेज17
सुरागदेने पर 10 हजार का इनाम
इसप्रकरण को लेकर मोहनलाल मीणा की ओर से हाईकोर्ट में डीबी सिविल रिट याचिका पेश होने के बाद जन सहयोगी मूपाराम माली की ओर से 22 अप्रैल 2014 को भगवैया आरोपी की सूचना देने वालों को एक हजार नकद देने की घोषणा जारी करवाई गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश के काफी प्रयास किए, लेकिन फिर भी इनकी कहीं पर कोई सूचना अभी तक नहीं मिली है। ऐसे में पुलिस ने इनकी सूचना देने वाले व्यक्ति को जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक ने 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
आरोपी के खिलाफ यहां भी दर्ज है मामले
^मुलजिमचुन्नीलाल उर्फ सोनाराम सिरवी के खिलाफ पाली जिले के रानी, देसूरी, सिरियारी, सोजतसिटी पुलिस थाना जालोर जिले के नौसरा पुलिस थाना, नागौर जिले के कुचेरा पुलिस थाना में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज है। मुलजिम भगव