पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किस पर क्या बोले कांग्रेसी

किस पर क्या बोले कांग्रेसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वसुंधरा सरकार के एक साल पूरा होने पर राजधानी जयपुर में मनाए जश्न के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर जमकर कटाक्ष किए और एक साल में पूरी तरह से नाकाम बताया। शहर के सरजावाव गेट पर सवेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन चला।

कांग्रेसियों ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को बंद करने, प्रदेश की कानून व्यवस्था, एकीकरण, किसानों के लोन पर ब्याज लागू करना, विद्यार्थी मित्रों को निकालने समेत कई मुद्दों को लेकर वसुंधरा सरकार को घेरा। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने वसुंधरा सरकार से लेकर मोदी सरकार सिरोही शहर सरकार की सरकार पर हमला बोला। लोढ़ा ने कहा कि वसुंधरा सरकार के एक साल पूरा होने के बावजूद सिरोही नगरपरिषद में हुए घोटालों का पर्दाफाश नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपाई घोटालेबाजों से मिल गए है इसलिए अब वे भष्ट्राचार को दबाने का काम रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार इसलिए कार्रवाई नहीं करना चाहिए, क्योंकि घोटालेबाजों के पैसों से चुनाव लड़ा है।

शेष|पेज17

कांग्रेसके पार्षदों ने नगरपरिषद बोर्ड की पहली बैठक में ही घोटाले की फाइल मंगवाने के लिए दबाव बनाया तो भाजपाई बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए। इससे यह साबित होता है कि उनके पार्षद भी घोटाले में शामिल है, अन्यथा फाइल बोर्ड के समक्ष रखी जाती। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश के भाजपा राज में बेरोजगार, महिलाएं, किसान, मजदूर हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कि थाने में आत्महत्या को महिलाएं मजबूर है, दुष्कर्म, दिनदहाड़े चोरियां, हत्या और लूट की बढ़ती वारदातों से आमजन में भयभीत है। कांग्रेस प्रदेश सचिव रंजू रामावत ने कहा कि युवाओं को रोजगार का सपना दिखानी वाली वसुंधरा सरकार में प्रदर्शन कर रोजगार मांग रहे विद्यार्थी मित्रों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई। राजस्थान विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के पक्ष में रिजल्ट आने के डर से चुनाव परिणाम पर जानबूझकर रोक लगवाई।

भाजपा सरकार के एक साल पर कांग्रेसियों का उबाल

गूंजती रही कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

धरनाप्रदर्शन में शामिल जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वक्ताओं के शब्दों पर बीच-बीच में नारेबाजी कर उनका जोश बढ़ाया। जिलाध्यक्ष गंगाबेन गरासिया ने कहा कि सरकार को