पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवगंज में विशेष सफाई अभियान का आगाज

शिवगंज में विशेष सफाई अभियान का आगाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सफाई कार्य के लिए शनिवार को एसडीएम शक्तिसिंह भाटी ने उपखंड कार्यालय भवन परिसर में सफाई कर स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष सफाई कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में एसडीएम ने कहा कि इस अभियान में आमजन की सहभागिता जरूरी है। कचरे को सड़कों पर नहीं फैंक कर डस्टबिन में एकत्रित कर निर्धारित स्थानों पर डाले, ताकि सड़कों पर गंदगी नहीं हो सके। उन्होंने लोगों व्यापारियों को प्रतिष्ठानों आवासीय मकानों में डस्टबिन रखने एवं उसमें कचरा एकत्रित कर नगर पालिका के वाहन में डालने की सलाह भी दी। इसके पूर्व एसडीएम भाटी अन्य अधिकारियों ने झाडू लगाकर उपखंड कार्यालय भवन परिसर में सफाई की। इस मौके पर पुलिस निरीक्षक पुष्पेंद्र वर्मा, नगर पालिका ईओ अनोपसिंह राठौड़, नायब तहसीलदार माधाराम मीणा समेत कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

शिवगंज. स्वच्छताअभियान के तहत एसडीएम कार्यालय परिसर में सफाई करते अधिकारी।