पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बड़गांव ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में बाजी मारी

बड़गांव ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में बाजी मारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्तुरबागांधी बालिका आवासीय विद्यालय बडग़ांव में चल रही 5 वीं जिला स्तरीय खेलकूद सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बुधवार को बैडमिंटन मैच में बडग़ांव प्रथम वरली की टीम द्वितीय स्थान पर रही।

प्रधानाध्यापिका डिम्पल आर्य ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता स्थल पर बीती रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें सामूहिक नृत्य में बडग़ांव प्रथम, मंडार द्वितीय, एकल नृत्य में बडग़ांव प्रथम, वरली द्वितीय, सामूहिक गीत में जावाल प्रथम, मंडार द्वितीय एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बडग़ांव प्रथम, जावाल द्वितीय, नाटक प्रतियोगिता में मंडार प्रथम, जावाल द्वितीय, कविता पाठ में बडग़ांव प्रथम, जावाल द्वितीय एवं एकाभिनय में जावाल प्रथम गिरवर विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार ट्रैक फील्ड खेल में 4 गुणा 100 में मंडार प्रथम गिरवर द्वितीय, साइकिल रेस धीमी में मंडार प्रथम, बडग़ांव द्वितीय, साइकिल रेस तेज में बडग़ांव प्रथम, मंडार द्वितीय 200 मीटर दौड़ में गिरवर प्रथम बडग़ांव द्वितीय, 100 मीटर की दौड़ में जावाल प्रथम मंडार द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में जावाल प्रथम गिरवर विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा। दोपहर बाद हुए मुख्य खेल बैडमिंटन में बडग़ांव प्रथम वरली ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं खो-खो का फाइनल मैच मंडार बडग़ांव के बीच एवं कबड्डी का फाइनल मैच मंडार गिरवर के बीच गुरुवार को होगा।

प्रतियोगिताका समापन आज

बडग़ांवमें तीन दिवसीय आयोजित कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की जिला स्तरीय खेलकूद सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन 18 सितंबर सुबह 10 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी के मुख्य आतिथ्य एवं डीईईओ सैयद अली की अध्यक्षता में होगा।

खेलकूदप्रतियोगिता का समापन

रोहिड़ा| समीपवर्तीभारजा गांव के सरस्वती शिक्षण संस्थान उच्च प्राथमिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय 24 वीं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन विकास अधिकारी पिंडवाड़ा के आतिथ्य में किया गया। प्रधानाध्यापक सचिव ओमप्रकाश गर्ग ने बताया कि खोखो छात्रा वर्ग में गुरुकुल उच्च प्राथमिक स्कूल रोहिड़ा छात्रा वर्ग में रघुवीर शिक्षण संस्थान वाटेरा, कबड्डी छात्र वर्ग में राजकीय प्राथमिक स्कूल सेमली-1 छात्रा वर्ग में राजकीय प्राथमिक स्कूल धवली। जिम्नास्टिक छात्र वर्ग में गुरुकुल उच्च प्राथमिक स्कूल रोहिड़ा छात्रा वर्ग में रघुवीर शिक्षण संस्थान ने प्