पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह कार्ड बनाने के लिए उमड़ी महिलाएं

भामाशाह कार्ड बनाने के लिए उमड़ी महिलाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज| नगरपालिका की ओर से बुधवार को भामाशाह योजना के तहत टाउन हॉल में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड बनाने, महिला मुखिया का बैंक खाता खुलवाने, पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन नए राशन कार्डों में हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी हुई थी। शिविर में अधिशाषी अधिकारी अनोपसिंह राठौड़, नायब तहसीलदार मादाराम मीणा, सफाई निरीक्षक नील कमलसिंह, सहायक अभियंता महेंद्र चौधरी, पार्षद अशोक कुमावत बबीता अग्रवाल समेत कई अधिकारी जन प्रतिनिधि मौजूद थे।