शिक्षा पर दिया जोर
शिवगंज| रावलसमाज शिव शक्ति सेवा संस्थान की बैठक मांडवा के दुर्गाराम रावल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समाज में शिक्षा और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। संस्थान के अध्यक्ष राज रावल ने बताया कि बैठक में 26 अक्टूबर को गायत्री आश्रम स्वरूपगंज में समाज के छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में संस्था संयोजक महेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष कमलेश, सचिव जगनराम, ईश्वरलाल, दिनेश कुमार, भंवरलाल, जय प्रकाश, रविकांत, विनोद, वरूण कुमार, राधा किशन और जयंतीलाल सहित कइ लोग उपस्थित थे।