- Hindi News
- पोसालिया में सरपंच ने पहले सफाई की, फिर पदभार संभाला
पोसालिया में सरपंच ने पहले सफाई की, फिर पदभार संभाला
शिवगंज| ग्रामपंचायत पोसालिया के सरपंच राजेंद्र कुमार माली ने वार्ड सदस्यों के साथ बुधवार को पंचायत कार्यालय में झाडू लगाकर सफाई की, उसके बाद पदभार ग्रहण किया। सरपंच वार्ड सदस्यों ने कार्यालय परिसर में झाडू लगाकर कचरे को एकत्रित किया। इसके बाद सरपंच ने ग्राम पंचायत सचिव, वार्ड सदस्यों लोगों की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। लोगों ने सरपंच माली समेत सभी वार्ड सदस्यों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत भी किया। इस मौके पूर्व सरपंच तेजसिंह, प्रभुराम, लहरीदेवी, भूपेंद्र देवी, पंचायत के उप सरपंच मनोहरसिंह देवड़ा वार्ड सदस्य तुलसाराम, महावीरसिंह, गंगा कंवर, भंवरलाल, सीता देवी, रूस्तम खां, सुनीता, मरूधर कंवर, किशनसिंह देवड़ा, नेनू बाई, नरेंद्र कुमार सरिया कंवर मौजूद थे।