- Hindi News
- प्रवेशद्वार पर वाहन खड़े रहने से मरीज परेशान
प्रवेशद्वार पर वाहन खड़े रहने से मरीज परेशान
राजकीयसामुदायिक अस्पताल के मुख्य प्रवेशद्वार पर हर समय वाहन खड़े रहने से मरीजों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। साथ ही वाहनों के धुएं से भी मरीजों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना है।
वाहनों को खड़ा करने के लिए अस्पताल परिसर में पार्किंग स्थल की सुविधा होने के उपरांत भी अधिकांश चालक अपने वाहनों को प्रवेशद्वार के सामने ही खड़ा करते हैं, जिससे हादसों में गंभीर रूप से हुए घायलों को अस्पताल में लाते समय सबसे अधिक परेशानी होती है। अस्पताल परिसर में मरीजों एवं उनके परिजनों के अलावा अन्य कई व्यक्तियों के वाहन भी सुबह से देर शाम तक खड़े रहने लगे है। बाजार में सामान खरीदने के लिए बाहर से वाहनों में सवार होकर यहां पहुंचने वाले लोग अस्पताल परिसर में अपने वाहनों को खड़ा करते है। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच अस्पताल परिसर फोर व्हीलर वाहनों से भरा रहता है। प्रवेशद्वार के सामने खड़े किए जाने वाले वाहनों की रोकथाम के लिए लोगों की ओर से चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत भी की, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
शिवगंज. अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने खड़े वाहनों से मरीजों को परेशानी होती है।