प्रधान का स्वागत समारोह कल
शिवगंज| पंचायतसमिति शिवगंज के प्रधान जीवाराम आर्य का स्वागत समारोह 13 फरवरी शाम 4 बजे डाक बंगले में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस के नगराध्यक्ष वजींगराम घांची ने बताया कि समारोह में प्रधान आर्य का स्वागत किया जाएगा। समारोह में पंचायत समिति के निर्वाचित सभी सदस्य, पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।