पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाहरीघाटा में फिर लगा लंबा जाम, कब शुरू होगा फोरलेन

बाहरीघाटा में फिर लगा लंबा जाम, कब शुरू होगा फोरलेन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके पास बाहरीघाटा में हादसों को रोकने के लिए बनाए गए फोरलेन के अभी तक शुरू नहीं होने से हादसों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बाहरीघाटा में आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे लगने वाले जाम से दूसरे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दो दिन पूर्व सोमवार को एक ट्रोले की ट्रैक्‍टर से भिड़ंत हो गई।

हादसे में ट्रोले में भरा सीमेंट का चुरा सड़क पर बिखर गया, जिससे हाईवे जाम हो गया। हाईवे से धीरे-धीरे वाहनों को एक-एक कर निकाला जा रहा था। इस बीच बुधवार सवेरे जाम में फंसे एक ट्रोला आगे चल रहे ट्रोले से भिड़ गया, जिससे यातायात फिर से जाम हो गया। इस बीच सड़क के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर कतार लग गई, जिससे अन्य वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 2400 करोड़ रुपए की लागत से बना ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत जिले में करीब 64 किलोमीटर का हाईवे गुजर रहा है। हाईवे को करीब 6 माह पूर्व शुरू होना था, लेकिन फोरलेन पर टोल नाका शुरू नहीं होने हाईवे शुरू नहीं हो पाया है, जिससे वाहन चालकों को अभी भी बाहरीघाटा होकर ही गुजरना पड़ रहा है।

जून 2014 तक शुरू होना था फोरलेन

शिवगंज-पिंडवाड़ाफोरलेन की सौगात मिलने से जिलेवासियों ने खुशी जाहिर की थी, लेकिन जिले से गुजर रहे करीब 64 किलोमीटर लंबा फोरलेन अभी तक शुरू नहीं हो पाया है, जबकि इसे जून 2014 तक पूरा कर शुरू किया जाना था। फोरलेन निर्माण के दौरान सिरणवा की पहाडिय़ों को काटकर दो सुरंग बनाई गई है, जिसका कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है। इसके बावजूद फोरलेन शुरू नहीं होने से बाहरीघाटा में हादसे नहीं रुक पा रहे हैं। आए दिन यहां लगने वाले जाम से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

2400

करोड़ रुपए खर्च हुए ब्यावर से पिंडवाड़ा तक फोरलेन पर

64

किलोमीटर लंबा है जिले में फोरलेन, जून 2014 को होना था शुरू

विद्यार्थी {आसपास के गांवों से पढ़ाई के लिए जिला मुख्यालय आने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।

कर्मचारी {आसपास के गांवों से जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी जाम की वजह से बुधवार को ड्यूटी पर समय पर नहीं पहुंच सकें।

यात्री {रोडवेज निजी ट्रेवल्स की बसों में गुजरात से सिरोही समेत विभिन्न जगहों पर जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी हुई। जाम में फंसने से यात्री निर्धारित समय पर अपने घर नहीं पहुंच सकें।

वाहनों की लगी लंबी कतार

बाहरीघाटामें हुए हादसे से सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बाहरीघाटा से लगाकर बालदा गेट तथा सिरोही में कलेक्ट्रेट तिराहे के पास तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हालांकि कोतवाली पुलिस ने धीरे-धीर एक-एक कर वाहनों को रवाना करवाती रही, लेकिन वाहनों की लंबी कतार में फंसे अन्य वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ब्रेक फेल होने से भिड़े दो ट्रोले

बाहरीघाटामें ट्रेल के ब्रेक फेल होने से ट्रोला उसके आगे के ट्रोला से जा भिड़ा, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद देर शाम तक बाहरीघाटा बाधित रहा। पुलिस के अनुसार बाहरीघाटा में दो दिन पूर्व ट्रोला और ट्रैक्टर की भिड़ंत में क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को हटाए जाने के दौरान बाहरीघाटा में वाहनों का आवागमन रुका हुआ था। इसी दौरान बाहरीघाटा में बने स्पीड ब्रेकर पर पिंडवाड़ा की ओर से रहे ट्रोला के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वाहन उसके आगे खड़े ट्रोला के पीछे जा भिड़ा। हादसे में उसका केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक सुरक्षित बच गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना अधिकारी कैलाशदान मौके पर पहुंचे उन्होंने दोनों वाहनों को हटवाया। दो दिन पूर्व हुए हादसे के दौरान सड़क पर फैली सीमेंट का चुरा को साफ करवाया गया। बाहरीघाटे में देर शाम तक यातायात बाधित रहा।

सिरोही. बाहरीघाटा में यातायात जाम होने से फंसे वाहनों की लगी लंबी कतार।