- Hindi News
- कैडेट्स वेलफेयर ने मृतक छात्रों के आश्रितों को दिए 3 3 लाख
कैडेट्स वेलफेयर ने मृतक छात्रों के आश्रितों को दिए 3-3 लाख
एनसीसीकैडेट्स वेलफेयर संगठन नई दिल्ली की ओर से बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल शिवगंज के मृतक दो छात्राओं के आश्रितों को सहायता के रूप में 3-3 लाख रुपए दिए है। इन दोनों कैडेट्स की करीब छह माह पूर्व सिरोही के समीप आंबेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित वार्षिक एनसीसी शिविर में सर्प दंश से मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार एनसीसी कैडेट्स वेलफेयर संगठन नई दिल्ली के महानिदेशक की ओर से स्वीकृत यह सहायता राशि मृतक कैडेट्स अर्जुनलाल पुत्र भंवरलाल जीनगर मुकेश कुमार पुत्र राजाराम घांची के आश्रितों को देने के लिए सुबह करीब 11 बजे सिरोही एनसीसी के सूबेदार कर्मवीरसिंह, हवालदार अंगदसिंह कनिष्ठ लिपिक बलदेवराम राउ माध्यमिक स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक कैडेट्स के आश्रितों को 3-3 लाख रुपए की सहायता राशि के ड्राफ्ट दिए। इस मौके स्कूल के प्रधानाचार्य मोहनलाल सोनी, शिक्षक योगाचार्य पूरन चित्तारा मौजूद थे।
शिवगंज. मृतक एनसीसी कैडेट्स के आश्रितों को सहायता राशि के चैक दिए।