पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वयं सेविकाओं ने स्कूल परिसर में श्रमदान किया

स्वयं सेविकाओं ने स्कूल परिसर में श्रमदान किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवगंज| राजकीयबालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत बुधवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयं सेविकाओं ने स्कूल परिसर में पौधों को पानी दिया एवं कचरे की सफाई की। शिविर का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्य गंगा कलावंत ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप जला कर किया। इसके बाद शिविर प्रभारी ओम पालावत के नेतृत्व में स्वयं सेविकाओं ने पेड़-पौधों को पानी दिया एवं स्कूल परिसर में सफाई की। द्वितीय सत्र में स्वयं सेविकाओं को स्वाइन फ्लू रोग के प्रति सजगता बरसने के साथ इसके लक्षणों उपचार के संबंध में जानकारी दी। शिविर में छात्रा अनुराव, कोमल कंवर डिंपल का सहयोग रहा।